Categories: News-Headlines

पूर्वोत्तर के छह राज्यों में तेज बारिश के बाद चट्टाने खिसकने और मकान ढहने से 27 लोगों की मौत

पूर्वोत्तर के छह राज्यों में मध्यम से तेज बारिश ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि तेज वर्षा के कारण भूस्खलन, घर ढहने और डूबने की घटनाओं में कल से 27 लोगों की मौत हो गई है। बंगाल की खाड़ी में दबाव के कारण तेज बारिश हुई।

27 पीड़ितों में से नौ की मौत अरुणाचल प्रदेश में, छह की मेघालय में, असम और मिजोरम में पांच-पांच और त्रिपुरा तथा नागालैंड में एक-एक व्‍यक्ति की मृत्‍यु हुई। वर्षा और भूस्खलन के कारण क्षेत्र के कई जिलों में सड़क संचार बुरी तरह प्रभावित है।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी परामर्श में कहा गया है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र उत्तर की ओर बढ़ गया है और पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों को पार कर गया है, जिससे अधिकांश पूर्वोत्तर राज्यों में भारी वर्षा हो रही है।

मिजोरम में पिछले 3 दिनों में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की कई घटनाओं में पांच लोगों की मौत हुई। चंफई जिले में, आज सुबह भारत-म्यांमार सीमा के पास वाफई गांव में हुए भूस्खलन में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई।

मौसम विभाग ने अगले सात दिन तक क्षेत्र में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान देश के पूर्वोत्तर हिस्‍से में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। 

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

12 minutes ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

31 minutes ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

51 minutes ago

म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् आज भारत के पांच दिन के दौरे पर बिहार के गयाजी पहुंचे

म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् आज भारत के पांच दिन के दौरे पर… Read More

53 minutes ago

This website uses cookies.