12वीं एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता आज से बिहार के राजगीर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुरू हो रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार आज दोपहर इसका शुभारंभ करेंगे। भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मीडिया से बातचीत में टीम के विश्वकप के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद जाहिर की है।
हम कहीं पे भी कोई भी छोटी से भी मिस्टेक नहीं करना चाहते थे कोई भी लैक नहीं करना चाहते। मेकश्यौर जो हम ठीक कर करे हैं जो बडे टूर्नामेंट में करते आ रहे हैं। वो चाहे ओलंपिक हो वो चाहे जो भी मेजर टूर्नामेंट हो, जो हमारा माइंड सेट है… सेम माइंडसेट के साथ हम आएंगे।
प्रतियोगिता में भारत आज अपना पहला मैच चीन के साथ खेलेगा। प्रतियोगिता में भारत के अलावा जापान, चीन, कज़ाख़िस्तान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में कुल 24 मैच खेले जायेंगे। फाइनल मुकाबला 7 सितंबर को होगा। मौजूदा चैम्पियन दक्षिण कोरिया ने सबसे अधिक पांच बार एशिया कप का खिताब जीता है जबकि मेजबान भारत ने तीन बार खिताब हासिल किया है। एशिया कप अगले वर्ष होने वाले हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफायर प्रतियोगिता भी है। हॉकी इंडिया ने प्रतियोगिता के लिए दर्शकों का प्रवेश निशुल्क रखा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment