शीर्ष भारतीय शटलर पीवी सिंधू ने गुरूवार को यहां जर्मनी की युवोने लि पर आसानी से सीधे गेम में जीत दर्ज कर इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
मौजूदा विश्व चैम्पियन और तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू को दूसरे दौर के मैच में जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा। उन्होंने 850,000 डॉलर की पुरस्कार राशि के टूर्नामेंट में दुनिया की 26वें नंबर की खिलाड़ी को 37 मिनट में 21-12 21-18 से शिकस्त दी।
युवोने लि के खिलाफ पहली बार खेल रहीं दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू शुरू से पूरी तरह से नियंत्रण में दिखीं।
पीवी सिंधू का दबदबा इस तरह का था कि दो बार की इस ओलंपिक पदक विजेता ने पहला गेम आसानी से अपने नाम कर लिया जिसमें उन्होंने लगातार सात अंक जुटाये।
दूसरे गेम में हालांकि लि ने अच्छी वापसी की कोशिश की जिससे यह गेम बराबर की टक्कर वाला रहा। लेकिन सिंधू ने जर्मनी की खिलाड़ी को फायदा नहीं उठाने दिया और मैच जीत लिया।
पीवी सिंधू का सामना अब क्वार्टरफाइनल में स्पेन की बिट्रिज कोरालेस और दक्षिण कोरिया की सिम युजिन के बीच होने वाले दूसरे दौर की विजेता खिलाड़ी से होगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment