Categories: News-Headlines

पीयूष गोयल ने भारत-यूरोपीय संघ TTC की पहली मंत्रिस्तरीय बैठक के हिस्से के तौर पर 1 और 2 कार्य समूहों के लिये हितधारक कार्यक्रम की सह-अध्यक्षता की

भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद (टीटीसी) की पहली मंत्रिस्तरीय बैठक के हिस्से के तौर पर 1 और 2 कार्य समूहों के लिये हितधारक कार्यक्रम की केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सह-अध्यक्षता की। उनके साथ विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर और केन्द्रीय इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर भारतीय पक्ष की ओर से जबकि यूरोपीय आयोग की कार्यकारी उपाध्यक्ष माग्रेथे वेस्टागेर और यूरोपीय आयुक्त थेरी ब्रेटान ने यूरोपीय संघ (ईयू) की ओर से बैठक में भाग लिया।

भारत और यूरोपीय संध के विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों से 18 हितधारकों ने कार्यक्रम में भाग लिया तथा अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किये। भारतीय पक्ष की ओर से पांच हितधारकों ने डिजिटल और प्रौद्योगिकी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया (कार्य समूह 1) जबकि तीन ने स्वच्छ और हरित उर्जा प्रौद्योगिकियों का प्रतिनिधित्व (कार्य समूह 2)।

बैठक के दौरान डिजिटल प्रौद्योगिकियों, नवोन्मेष और विघटन, सीमापार कारोबार भुगतान के लिये अंतरपरिचालक्ता, पुनर्वैश्वीकरण, सक्षम सुसंगत मानक, भारत और ईयू के बीच डिजिटल व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिये नियमन और नीतियां, बड़े पैमाने पर डिजिटल क्षेत्र में बदलाव, प्रतिभाओं को बेहतर और कुशल बनाने की आवश्यकता, नये नवाचारों और प्रौद्योगिकियों का सक्षम प्रमाणीकरण, हरित हाइड्रोजन का उत्पादन अनुबंध, बैटरी प्रणाली और पुनर्चक्रण, बेहतर पहुंच के लिये चार्जिंग तंत्र को व्यापक बनाना, अपशिष्ट और जल प्रबंधन जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

पीयूष गोयल ने अपने संबोधन में और बाद में किये गये हस्तक्षेप में नई डिजिटल प्रौद्योगिकी और बदलावों पर जोर देते हुये कहा कि इससे मौजूदा प्रतिभाओं को फिर से कुशल और उनके कौशल उन्नयन में मदद मिल रही है। मंत्री ने कहा कि एक दूसरे की डिग्रियों/पाठ्यक्रमों को मान्यता से दोनों तरफ संयुक्त कौशल विकास हो सकेगा। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि आपसी संवेदनशीलता आधारित गहरी समझ विकसित करने के लिये कार्यसमूहों को समय समय पर मिलना चाहिये और स्पष्ट एवं पहचानयोग्य सुपुर्दगी की दिशा में बढ़ने के लिये कौशल एवं प्रतिभा, सेमिकंडक्टर परिवेश सहित अन्य के लिये अलग ट्रैक की पहचान करनी चाहिये।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.