प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने की 27 तारीख को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजे आबे की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए तोक्यो जायेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से भी भेंट करेंगे।
एक सवाल के जवाब में अरिंदम बागची ने भारतीय नागरिकों को आगाह किया है कि वे थाईलैंड में रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि सरकार को पता चला है कि आईटी कम्पनियां थाईलैंड में रोजगार के बहाने भारतीय कार्मिकों को भर्ती करती हैं और उन्हें अवैध रूप से म्यामां भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि थाईलैंड और म्यामां स्थित भारतीय दूतावासों ने इस बारे में परामर्श जारी किए हैं और थाईलैंड और म्यामां की सरकारों के साथ इस मुद्दे को उठाया जा रहा है।
कनाडा में खालिस्तान पर जनमत संग्रह को हास्यास्पद बताते हुए प्रवक्ता ने कहा कि वहां कुछ उग्रवादी और विघटनकारी तत्व इस तरह के आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को राजनयिक चैनलों से कनाडा के अधिकारियों के साथ उठाया गया है। अरिंदम बागची ने कहा कि भारत इसे आपत्तिजनक और राजनीति से प्रेरित घटना मानता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार इस मुद्दे पर कनाडा सरकार पर निरंतर दबाव डालती रहेगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment