Categories: News-Headlines

पीएम मोदी, शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए टोक्यो पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के टोक्यो पहुंचे। वे पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो में जापानी PM फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और शिंजो आबे की पत्‍नी के प्रति सभी भारतीयों की ओर से हार्दिक संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने शिंजो आबे को अपन प्रिय मित्र और भारत-जापान मैत्री का एक महान शुभ चिंतक और समर्थक बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शिंजो आबे की परिकल्पना के अनुरूप भारत-जापान संबंधों को सुदृढ करने का काम जारी रहेगा। एक चुनाव प्रचार के दौरान इस वर्ष 8 जुलाई को शिंजो आबे की हत्या कर दी गई थी। भारत ने शिंजो आबे के सम्मान में 9 जुलाई को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी।

इससे पहले, नई दिल्ली में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने बताया कि शिज़ो आबे का राजकीय अंतिम संस्कार बुदोकान एरिना में होगा, जिसके बाद तोक्यो के अकासाका पैलेस में अभिनन्‍दन समारोह का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि सौ से अधिक देशों के प्रतिनिधि और बीस से अधिक राष्ट्राध्यक्ष इसमें भाग लेंगे। इनमें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री तथा, अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस शामिल हैं।

अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात करेंगे। विदेश सचिव ने कहा कि भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता का ये एक अवसर होगा। प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा इस वर्ष मार्च में जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की भारत जापान शिखर बैठक के लिए भारत यात्रा और मई में क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा के बाद हो रही है। इन बैठकों में दोनों नेताओं ने भारत-जापान संबंधों को सुदृढ करने की दिशा में निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने बताया कि जापान भारत के सबसे विश्‍वसनीय और मूल्यवान साझेदारों में से एक है। दोनों ही देश प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं इसमें व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और बुनियादी ढांचा शामिल हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

47 minutes ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

47 minutes ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.