तेलंगाना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद को विशाखापत्तनम से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर देश को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह रेलगाड़ी नये भारत का प्रतीक है जो प्रगति-पथ पर तेज गति से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि इस रेल से यात्रा सुगम होगाी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और अर्थव्यव्था को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के विविधतापूर्ण संस्कृति वाले इलाकों को जोड़ेगी।
इस अवसर पर, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा का अनुभव सुखद होगा। उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक भारतीय के गर्व का विषय है कि इसे स्वदेशी तकनीकी से विकसित किया गया है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह रेलगाड़ी महज 52 सैकेंड में सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राजनीति से परे रखकर रेलवे का विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेल परियोजनाओं के विकास के लिए तेलंगाना को साढ़े तीन हजार करोड़ रूपये दिए गए हैं। रेल मंत्री ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति में विश्वास रखती है और लोगों को इस अवसर का उपयोग करना चाहिए।
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More
आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More
भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More
केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More
NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More
लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment