Categories: News-Headlines

पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की से बातचीत में यूक्रेन में जारी संघर्ष पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन में जारी संघर्ष पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने इस लड़ाई को शीघ्र समाप्त करने और वार्ता व कूटनीति के मार्ग पर आगे बढ़ने की आवश्यकता के अपने आह्वान को दोहराया। उन्होंने इस बात पर अपना दृढ़ विश्वास व्यक्त किया कि इस संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं हो सकता है और उन्होंने अवगत करवाया कि किसी भी प्रकार के शांति प्रयासों में योगदान देने के लिए भारत तैयार है। प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानून और सभी देशों की संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने के महत्व को भी दोहराया।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत यूक्रेन सहित सभी परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को महत्व देता है। उन्होंने रेखांकित किया कि परमाणु संयंत्रों पर किसी भी तरह के खतरों के सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए दूरगामी और विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं।

नवंबर 2021 में ग्लासगो में अपनी पिछली बैठक के बाद दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर फिर से बात की।

Leave a Comment

Recent Posts

EAM डॉ. एस जयशंकर ने इक्वाडोर की विदेश मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड रोसेरो से मुलाकात की

नई दिल्ली: EAM डॉ. एस जयशंकर ने इक्वाडोर की विदेश मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड रोसेरो से… Read More

4 hours ago

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे और आखिरी फेज़ में दोपहर 1 बजे तक लगभग 61.11% वोटिंग हुई

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 142 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में 594 किलोमीटर लंबे गंगा… Read More

4 hours ago

भारत–केन्या संयुक्त व्यापार समिति की 10वीं बैठक नैरोबी में आयोजित, द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर जोर

भारत-केन्या संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) का 10वां सत्र 27-28 अप्रैल, 2026 को नैरोबी, केन्या में… Read More

4 hours ago

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे और आखिरी फेज़ के लिए वोटिंग जारी

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे और आखिरी फेज़ के लिए वोटिंग शुरू हो गई… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.