गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेहसाणा के मोढेरा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कहा, आज मोढेरा के लिए मेहसाणा के लिए और पूरे उत्तर गुजरात के लिए विकास की नई ऊर्जा का संचार हुआ है। बिजली पानी से लेकर रोड, रेल तक डेयरी से लेकर कौशल विकास और स्वास्थ्य से जुड़े अनेक परियोजनाओं का आज लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। ये प्रोजेक्टस रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे। किसानों और पशु पालकों की आय बढ़ाने में मदद करेंगे और इस पूरे क्षेत्र में पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं को भी विस्तार देंगे।
पीएम मोदी ने कहा, बीते कुछ दिनों से सूर्य ग्राम को लेकर, मोढेरा को लेकर, पूरे देश में चर्चा चल रही है। कोई कहता है कभी सोचा नहीं था कि सपना हमारी आंखों के सामने साकार हो सकता है। आज सपना सिद्ध होता देख रहे हैं। हमारी पुरानी आस्था और नई तकनीक का नया संगम यहां नजर आ रहा है। वो मोढेरा अब अपनी पौराणिकता के साथ-साथ आधुनिकता के लिए भी दुनिया में मिसाल बन रहा है। भविष्य में जब भी सोलर पावर को लेकर के बात होगी तब मोढेरा का नाम सबसे पहले लिया जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा, गुजरात का यही तो सामर्थ्य है, जो आज मोढेरा में नजर आ रहा है। वो गुजरात के हर कोने में मौजूद है। कौन भूल सकता है मोढेरा के सूर्य मंदिर को ध्वस्त करने के लिए, मिट्टी में मिलाने के लिए आक्रांताओं ने क्या कुछ नहीं किया। जिस मोढेरा पर भांति-भांति के अत्याचार हुए।
पीएम मोदी ने कहा, अब तक ये होता था कि सरकार बिजली पैदा करती थी और जनता खरीदती थी। केंद्र सरकार ये प्रयास कर रही है कि अब लोग अपने घरों में सोलर पैनल लगाएं। किसान अपने खेतों में बिजली पैदा करें। देश में सोलर पॉवर को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद दी जा रही है।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment