Categories: News-Headlines

पीएम मोदी ने गुजरात के जामनगर में एक हजार चार सौ अड़तालीस करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जामनगर में एक हजार चार सौ पचास करोड़ रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं सिंचाई, बिजली, जलापूर्ति और शहरी बुनियादी ढांचे से संबंधित हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के भरूच जिले में आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा पहला बल्‍क ड्रग पार्क गुजरात को मिला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भरूच ने हमेशा देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

चाहे वह गुजरात की प्रगति हो या देश कि प्रगति हो, भरूच का योगदान बहुत महत्‍वपूर्ण है। कनेक्‍टविटी से जुड़े दो बड़े प्रोजेक्‍ट अंकलेश्‍वर, राजपिपला और स्‍टेच्‍यू ऑफ यूनिटी एकतानगर को जोड़ने वाली सड़क, इसी के साथ-साथ कैमिकल सेक्‍टर से जुड़े अनेक प्‍लांट्स का भी लोकार्पण हुआ है। अब भरूच बड़ोदरा या सूरत के एयरपोर्ट पर निर्भर नहीं रह सकता और इसलिए अंकलेश्‍वर में नया एयरपोर्ट बनाने का आज शिलान्‍यास हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र की डबल इंजन की सरकार ने विकास की सारी बाधाओं को दूर किया है।

विकास को एक नई गति, नई उड़ान मिलने वाली है। जब नरेन्‍द्र, भूपेन्‍द्र की डबल इंजन की सरकार होती है ना तो एयर पोर्ट का काम भी बहुत तेजी से पूरा हो जाएगा। मुझे वो दिन भी याद आ रहे हैं जब कुछ लोगों ने भरूच का विकास रोकने के लिए पूरी शक्ति लगा दी थी। भरूच, अंकलेश्‍वर में उद्योगों की स्‍थापना में उद्योगों के विस्‍तार पर बड़े-बड़े रोड़े अटकाए। जब केन्‍द्र में हमारी सरकार बनी तो सारे अवरोध हमने खत्‍म कर दिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अर्थव्यवस्था के मामले में पहले 10वें स्थान पर था, लेकिन आज दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इस उपलब्धि पर हम सब को गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोविड महामारी के समय दुनिया ने भारतीय औषधि क्षेत्र की क्षमता और महत्व को समझा। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी को परास्त करने में भारत का अतुलनीय योगदान रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.