Categories: News-Headlines

पीएम मोदी ने ‘इन-सीटू स्लम पुनर्वास’ परियोजना के तहत 3024 नवनिर्मित EWS फ्लैटों का उद्घाटन कर लाभार्थियों को घरों की चाबी सौंपी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘इन-सीटू स्लम पुनर्वास’ परियोजना के तहत झुग्गीवासियों के पुनर्वास के लिए कालकाजी में बनाए गए 3024 नवनिर्मित EWS फ्लैटों का उद्घाटन किया।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘इन-सीटू स्लम पुनर्वास’ परियोजना के तहत झुग्गीवासियों के पुनर्वास के लिए कालकाजी में बनाए गए 3024 नवनिर्मित EWS फ्लैटों का उद्घाटन कर लाभार्थियों को घरों की चाबी सौंपी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज दिल्ली के सैंकड़ों परिवारों, गरीब भाई बहनों के लिए बड़ा दिन है। बरसों से जो परिवार जो दिल्ली की झग्गी में रह रहे थे उनके लिए एक तरह से जीवन की नई शुरूआत हो रही है। दिल्ली के गरीब परिवारों को पक्का घर देने का जो अभियान शुरू हुआ है वह हजारों गरीब परिवारों के सपने पूरा करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, एक ओर शहर के कुछ इलाकों को ‘पॉश’ कहा जाता है तो दूसरी ओर कई इलाकों में लोग जीवन की मौलिक ज़रूरतों के लिए तरसते हैं। जब एक ही शहर में इतनी असमानता, भेदभाव हो तो समग्र विकास की कल्पना कैसे की जा सकती है? आज़ादी के अमृतकाल में इसको पाटना होगा। शहरों के विकास के लिए जिन गरीबों का खून-पसीना लगता है उसी शहर में वह बदहाली का जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। जब निर्माण कार्य करने वाला ही पीछे रह जाता है तो निर्माण भी अधूरा रह जाता है। इसलिए बीते 7 दशकों में हमारे शहर समग्र विकास से वंचित रहे जाते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

6 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

9 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

9 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

10 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.