प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) की उपलब्धियां काफी संतोषप्रद हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस योजना से न केवल इलाज के खर्च को लेकर देश के करोड़ों लोगों की चिंताएं दूर हुई हैं, बल्कि उनका जीवन भी आसान हुआ है।
केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर के बताया कि आज पांचवां जन औषधि दिवस देशभर में मनाया जा रहा है। इस योजना ने भारत के आम लोगों के जीवन पर सीधा सकारात्मक प्रभाव डाला है। देश के 12 लाख से अधिक निवासी रोज जन औषधि केंद्रों से दवायें खरीद रहे हैं। यहां उपलब्ध दवायें बाजार कीमत से 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती हैं।
केंद्रीय मंत्री के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट कियाः “भारतीय जन औषधि परियोजना की उपलब्धियां काफी संतोषप्रद हैं। इससे न केवल इलाज के खर्च को लेकर देश के करोड़ों लोगों की चिंताएं दूर हुई हैं, बल्कि उनका जीवन भी आसान हुआ है।”
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment