Categories: News-Headlines

पीएम किसान योजना के तहत देशभर के 11 करोड़ पचास लाख किसानों को सहायता दी जा रही: कृषि मंत्री तोमर

कृषि मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में कृषि को प्राथमिकता दी जा रही है। पी एम किसान योजना के तहत देशभर के 11 करोड़ पचास लाख किसानों को सहायता दी जा रही है। कृषि मंत्री तोमर ने आज महाराष्‍ट्र के नागपुर में चार दिन की प्रदर्शनी एग्रोविजन के शुभारंभ के अवसर पर यह बात कही। कृषि क्षेत्र में ढांचागत विकास पर बल देते हुए कृषि मंत्री तोमर ने इस क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश की आवश्‍यकता पर बल दिया। उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्र सरकार ने आत्‍मनिर्भर पैकेज के तहत कृषि क्षेत्र में ढांचागत वित्‍तीय सहायता के लिए एक लाख करोड़ रुपये की स्‍वीकृति दी है।

इस अवसर पर केन्‍द्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे। नितिन गडकरी ने कहा कि पेट्रोलियम और ईंधन के आयात पर एक खरब से अधिक रुपये खर्च होते हैं। इससे बचने के लिए जैव ईंधन की आवश्‍यकता है जो पर्यावरण अनुकूल होने के साथ-साथ सस्‍ता भी है। नितिन गडकरी ने कहा कि शत-प्रतिशत इथेनॉल से चलने वाले वाहनों से किसानों को बायो इथेनॉल बनाने का अवसर मिलेगा।

चार दिन की कृषि प्रदर्शनी आज नागपुर के रेशमीबाग मैदान में शुरू हुई। यह 27 दिसंबर तक चलेगी। इसमें 350 मंडप हैं, जिनमें से छह कृषि प्रदर्शनी के लिए और दो मंडप कृषि कार्यशालाओं के लिए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

17 hours ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

17 hours ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

3 days ago

This website uses cookies.