Categories: News-Headlines

पीएमजीकेएवाई चरण 4 के अंतर्गत देश भर में 56.53 प्रतिशत खाद्यान्न का उठान किया गया

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) चरण-4 के तहत खाद्यान्न के उठान में केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार भारत में सबसे आगे (प्रतिशत) रहा है। केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार ने पीएमजीकेएवाई-4 (जुलाई, 2021-15 सितंबर, 2021) के अंतर्गत आवंटित खाद्यान्नों का 93 प्रतिशत उठान कर लिया है। इसके बाद 92 प्रतिशत के साथ ओडिशा है, 73 प्रतिशत के साथ त्रिपुरा और मेघालय तीसरे पायदान पर रहे हैं, वहीं तेलंगाना, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश ने 71 प्रतिशत खाद्यान्नों का उठान किया है। उक्त सभी ने उल्लिखित समय के भीतर उठान किया है।

उल्लेखनीय है कि जुलाई, 2021 में शुरू हुए पीएमजीकेएवाई के चौथे चरण के दौरान 15 सितंबर, 2021 तक देश में 56.53 प्रतिशत खाद्यान्न का उठान कर लिया गया है। चौथा चरण नवंबर, 2021 में समाप्त हो जाएगा।

चरण 3 में सबसे ज्यादा 98.41 प्रतिशत का उठान किया गया है।

भारत सरकार अभी तक सभी चार चरणों में पीएमजीकेएवाई के तहत लगभग 600 एलएमटी खाद्यान्नों का आवंटन कर चुकी है। इस योजना के सभी चरणों के अंतर्गत कुल आवंटन की तुलना में 15 सितंबर, 2021 तक 82.76 प्रतिशत खाद्यान्नों का उठान कर लिया गया है।

केन्द्र सरकार योजना के हर चरण में खाद्यान्नों का आवंटन करती है। एक बार राज्य सरकार आगे वितरण के लिए जब केन्द्र से आवंटित खाद्यान प्राप्त कर लेती है, इसे उठान कहा जाता है।

पीएमजीकेएवाई के अंतर्गत खाद्यान्नों के आवंटन और वितरण का विवरण इस प्रकार है :

आवंटन और उठान का राज्य/ यूटी – वार विवरण संलग्नक-1 में उपलब्ध है।

महामारी के चलते पैदा आर्थिक व्यवधान से गरीबों और वंचित लोगों के सामने आई मुश्किलों को दूर करने के लिए, केन्द्र सरकार ने पीएम-जीकेएवाई के माध्यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत आने वाले देश के लगभग 80 करोड़ लाभार्थियों को सामान्य रूप से हर महीने वितरित हो रहे खाद्यान्नों की मात्रा को लगभग दोगुना कर दिया गया। इसके तहत प्रत्येक महीने हर व्यक्ति को 5 किलोग्राम अतिरिक्त खाद्यान्न मुफ्त में दिया जा रहा है, जो उनकी अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई)/ प्राथमिकता परिवार (पीएचएच) राशन कार्डों (यानी 35 किलोग्राम प्रति एएवाई परिवार और पांच किलोग्राम प्रति पीएचएच व्यक्ति प्रति माह) की सामान्य एनएफएसए पात्रता के अतिरिक्त दिया जा रहा है। शुरुआत में पीएमजीकेएवाई के तहत यह अतिरिक्त मुफ्त लाभ तीन महीने (यानी अप्रैल से जून 2020) की अवधि के लिए प्रदान किया गया था। हालांकि, संकट जारी रहने के साथ, कार्यक्रम को और पांच महीने (यानी, जुलाई से नवंबर 2020 तक) के लिए बढ़ा दिया गया था। महामारी की दूसरी लहर की शुरुआत के बाद, पीएम-जीकेएवाई को एक बार फिर से दो महीने (यानी, मई और जून 2021) की अवधि के लिए शुरू किया गया था और इसे आगे पांच महीने (यानी जुलाई से नवंबर 2021) की अवधि के लिए बढ़ा दिया गया।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

5 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

6 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.