Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में 88.13 लाख टीके लगाए जाने के साथ भारत ने एक दिन में अब तक का सर्वाधिक टीकाकरण किया

एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में, कल (16 अगस्‍त, 2021 को) अब के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत लगभग 88 लाख (88,13,909) टीके लगाए गए।

माननीय प्रधानमंत्री ने 7 जून, 2021 को टीकाकरण के वर्तमान चरण की घोषणा करते हुए सभी नागरिकों से खुद को टीका लगवाने तथा दूसरो को भी जो कोविड-19 टीका लेने के पात्र हैं, प्रोत्‍साहित करने की अपील की थी। आज की उपलब्धि भारत के लोगों द्वारा कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में सरकार के प्रति विश्‍वास को दर्शाती है। केन्‍द्र सरकार राष्‍ट्रव्‍यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान की गति को तेज करने तथा इसके दायरे को विस्‍तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है। अधिक टीकों की उपलब्‍धता, राज्‍यों एवं केन्‍द्रशासित प्रदेशों को बेहतर योजना निर्माण में सक्षम करने के लिए टीकों की उपलब्‍धता के बारे में उन्‍हें 15 दिन पहले अग्रिम जानकारी तथा टीका आपूर्ति श्रृंखला को युक्तिसंगत बनाने के द्वारा टीकाकरण अभियान में तेजी लाई गई है।

88.13 लाख टीके लगाए जाने के साथ, कुल टीकाकरण कवरेज बढ़कर 55.47 करोड़ (55,47,30,609) तक पहुंच गया है। इसका अर्थ यह है कि 46 प्रतिशत वयस्‍क भारतीय टीके की पहली खुराक प्राप्‍त कर चुके हैं, जबकि 13 प्रतिशत सभी वयस्‍क भारतीय टीके की दोनों खुराकें प्राप्‍त कर चुके हैं और कोविड-19 से सुरक्षित हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

1 hour ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

2 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.