पिछले 24 घंटों में 42,04,171 वैक्सीन की खुराक लगाने के साथ, भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 122.41 करोड़ (1,22,41,68,929) के पार पहुंच गया। यह उपलब्धि टीकाकरण के 1,26,81,072 सत्रों के माध्यम से हासिल की गई है।
पिछले 24 घंटों में 9,905 रोगियों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संचयी संख्या बढ़कर 3,40,08,183 हो गई है। भारत की रिकवरी दर बढ़कर 98.34 प्रतिशत हो गई है। केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा लगातार और सहयोगात्मक प्रयास से बीते 155 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 8,309 नए मामले सामने आए हैं। देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या वर्तमान में 1,03,859 है। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल सक्रिय मामलों का 0.30% हैं, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 7,62,268 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अबतक 64.02 करोड़ से अधिक (64,02,91,325) जांच की जा चुकी है। एक तरफ जहां, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 0.85 प्रतिशत है जो बीते 15 दिनों से 1% से कम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 1.09 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 56 दिनों से 2 प्रतिशत से कम बनी हुई है और लगातार 91 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment