Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में 6,650 नए मामले दर्ज किए गए, कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 140.31 करोड़ के पार पहुंचा

पिछले 24 घंटों में 57,44,652 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 140.31 करोड़ (1,40,31,63,063) से अधिक हो गया है। यह उपलब्धि 1,48,79,511 सत्रों के माध्यम से हासिल की गई है।

पिछले 24 घंटों में 7,051 रोगियों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,42,15,977 हो गई है। परिणामस्वरूप, भारत की रिकवरी दर 98.40% है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयास से दैनिक नए मामलों को 15,000 से कम रखना जारी है जो पिछले 57 दिनों से रिपोर्ट किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 6,650 नए मामले दर्ज किए गए। भारत में वर्तमान में सक्रिय मामले 77,516 पर है। सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 0.22 प्रतिशत हैं, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,65,887 जाँच की गईं। भारत ने अब तक कुल 66.98 करोड़ (66,98,09,816) जाँच की हैं। जबकि देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 40 दिनों से साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.59 प्रतिशत यानि 1% से कम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.57% रिपोर्ट की गई है। पिछले 81 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी वाले मामलों की दर 2% से नीचे और पिछले 116 दिनों से 3% से नीचे बनी हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

24 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.