Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में 14,348 दैनिक नये मामले दर्ज, कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 104.82 करोड़ के पार पहुंचा

पिछले 24 घंटों में 13,198 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,36,27,632 है। परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.19 प्रतिशत है। लगातार 124 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,348 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। इस समय सक्रिय केसलोड 1,61,334 है, जो देश के कुल पॉजीटिव मामलों का 0.47 प्रतिशत है। यह मार्च 2020 से अपने न्यूनतम स्तर पर है।

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 74,33,392 लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 108.82 करोड़ (1,04,82,00,966) के पार पहुंच गया। इसे 1,04,57,932 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 12,84,552 जांचें की गईं। समग्र रूप से भारत में अब तक 60.58 करोड़ से अधिक (60,58,85,769) जांचें की गईं हैं। एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर इस समय 1.18 प्रतिशत है, जो पिछले 35 दिनों में दो प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजीटिविटी दर 1.12 प्रतिशत है। वह भी पिछले 25 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और 60 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

6 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.