Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में 11,466 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए, कोविड टीकाकरण कवरेज ने 109.63 करोड़ के स्तर को पार किया

पिछले 24 घंटों में 52,69,137 लोगों को टीके की खुराक लगने के साथ, भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक के अस्थायी रिपोर्टों के अनुसार 109.63 करोड़ (1,09,63,59,208) से पार पहुंच गया। यह उपलब्धि 1,11,61,268 सत्रों के माध्यम से प्राप्त हुई है।

पिछले 24 घंटों में 11,961 रोगियों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संचयी संख्या बढ़कर 3,37,87,047 हो गई है। भारत की रिकवरी दर बढ़कर 98.25 प्रतिशत हो गई है। पिछले 136 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है। पिछले 24 घंटे में 11,466 नए कोरोना के मरीज सामने आए हैं। कोरोना के सक्रिय मामले वर्तमान में 1,39,683 है जो 264 दिनों में सबसे कम है। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.41% है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 12,78,728 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अबतक 61.85 करोड़ से अधिक (61,85,02,659) जांच की जा चुकी है। एक तरफ जहां, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.20 प्रतिशत है जो बीते 47 दिनों से 2 प्रतिशत से कम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 0.90 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 37 दिनों से 2 प्रतिशत से कम बनी हुई है और लगातार 72 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

15 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.