Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में 11,451 नए रोगी सामने आए, अब तक 108.47 करोड़ से अधिक कोविड के टीके लगाए जा चुके हैं

पिछले 24 घंटों में 23,84,096 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 108.47 करोड़ (1,08,47,23,042) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,09,98,126 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

पिछले 24 घंटों में 13,204 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,37,63,104 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.24% है। केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 134 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 11,451 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 1,42,826 सक्रिय रोगी हैं। ये पिछले 262 दिनों में सबसे कम हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.42 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 8,70,058 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 61.60 करोड़ (61,60,71,949) जांच की गई हैं। देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.26 प्रतिशत है जो पिछले 45 दिनों से लगातार 2% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.32 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 35 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 70 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

एनआईपीईआर हाजीपुर ने औषधि अनुसंधान सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बोह्रिंगर इंगेलहाइम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत के औषधि क्षेत्र में नवाचार और व्यावहारिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए उद्योग-अकादमिक… Read More

6 hours ago

सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करने से इनकार किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के बाद मतदाता सूची… Read More

8 hours ago

भारत ने सार्क मुद्रा अदला-बदली ढांचे के तहत मालदीव के लिए 3 हजार करोड़ रुपये की पहली निकासी को मंजूरी दी

भारत ने सार्क मुद्रा विनिमय व्‍यवस्‍था के अंतर्गत मॉलदीव के लिए तीन हजार करोड रुपए… Read More

8 hours ago

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास… Read More

8 hours ago

मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्‍ट्र के विदर्भ में लू चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्‍ट्र के विदर्भ में सोमवार… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.