पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 51,59,931 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 115.79 करोड़ (1,15,79,69,274) के पार पहुंच गया। इसे 1,19,13,371 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।
पिछले 24 घंटों में 11,787 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,39,09,708 है। परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.29 प्रतिशत है। लगातार 146 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है। पिछले 24 घंटों में कुल 10,302 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। इस समय सक्रिय केसलोड 1,24,868 है। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.36 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अपने न्यूनतम स्तर पर है।
देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 10,72,863 जांचें की गईं। समग्र रूप से भारत में अब तक 63.05 करोड़ से अधिक (63,05,75,279) जांचें की गईं हैं। एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर इस समय 0.93 प्रतिशत है, जो पिछले 57 दिनों में दो प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजीटिविटी दर 0.96 प्रतिशत दर्ज की गई है। वह भी पिछले 47 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और लगातार 82 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
भारत में पुराने सोने के गहनों को नए डिजाइन में बदलवाना आम बात है, लेकिन… Read More
मध्य प्रदेश के बुरहानपुक जिले के अंसार नगर निवासी अब्दुल वाहिद युवाओं के लिए मिसाल… Read More
Anu Meena Suicide Case: जयपुर के चर्चित अनु मीणा सुसाइड केस में हर दिन नए… Read More
राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज क्वाड देशों (QUAD Meet) के विदेश मंत्रियों की… Read More
Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें एक बार फिर तेज हो… Read More
अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment