Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में भारत में 13,058 नए COVID मामले दर्ज, 19,470 रिकवरी और 164 मौतें हुई

पिछले 24 घंटों में 19,470 रोगियों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संचयी संख्या बढ़कर 3,34,58,801 हो गई है। भारत की रिकवरी दर बढ़कर 97.46 प्रतिशत हो गई है। संक्रमित मरीजों के तेजी से ठीक होने से भारत की रिकवरी दर 98.14% पहुंच गई है। रिकवरी रेट इस समय मार्च 2020 के बाद अपने उच्चतम शिखर पर है। पिछले 114 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है। पिछले 24 घंटे में 13,058 नए कोरोना के मरीज सामने आए हैं। दैनिक नए मामले अब 231 दिनों में सबसे कम हो गए हैं। कोरोना के सक्रिय मामले 2 लाख से नीचे आ गए हैं और वर्तमान में 1,83,118 पर है, जो अब मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.54% हैं।

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 11,81,314 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अबतक 59.31 करोड़ से अधिक (59,31,06,188) जांच की जा चुकी है। एक तरफ जहां, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.36 प्रतिशत है जो बीते 116 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 1.11 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 50 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और लगातार 133 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 days ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.