पिछले 24 घंटे में 42,766 नए मामले सामने आए। पिछले लगातार 70 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। वर्तमान में सक्रिय मामले 4,10,048 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.24% हैं। पिछले 24 घंटों में 38,091 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,21,38,092 हो गई है। परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.42% है।
देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 17,47,476 जाँच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 53 करोड़ (53,00,58,218) जाँच की गई हैं। देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 72 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 2.62 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.45 प्रतिशत है। लगातार 90 दिनों से दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
भारत में टीकाकरण कवरेज ने कल 68 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया। पिछले 24 घंटों में 71,61,760 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 68.46 करोड़ (68,46,69,521) के संचयी आंकड़े को पार कर लिया है। इन उपलब्धि को 71,39,683 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment