Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में कोविड के 39,070 नए मामले दर्ज जबकि 43,910 रोगी स्वस्थ हुए, रिकवरी दर 97.39 प्रतिशत हुई

कोविड महामारी के आरंभ होने से लेकर अब तक जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें से 3,10,99,771 व्यक्ति पहले ही कोविड-19 से रिकवर हो चुके हैं तथा 43,910 रोगी पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुए हैं। यह 97.39 प्रतिशत की कुल रिकवरी दर को प्रदर्शित करता है।

भारत में पिछले 24 घंटों में 39,070 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 42 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है। भारत के सक्रिय मामले आज 4,06,822 हैं तथा सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.27 प्रतिशत हैं।

भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 50.68 करोड़ से अधिक हो गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 58,51,292 सत्रों के जरिये कुल मिलाकर, 50,68,10,492 टीके लगाये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 55, 91,657 टीके लगाये गए।

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 17,22,221 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अबतक 48 करोड़ से अधिक (48,00,39,185) जांच की जा चुकी है। जहां एक तरफ, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.38 प्रतिशत है और दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 2.27 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 13 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और अब लगातार 62 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.