Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में कोविड के 31,222 नए मामले दर्ज, 42,942 रोगी स्वस्थ हुए, रिकवरी दर 97.48% हुई

पिछले 24 घंटों में 42,942 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,22,24,937 हो गई है। परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.48% है। केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 72 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 31,222 नए मामले सामने आए। वर्तमान में सक्रिय मामले 3,92,864 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.19% हैं।

देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,26,056 जाँच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 53.31 करोड़ (53,31,89,348) जाँच की गई हैं। देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 74 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 2.56 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर कम होकर 2.05 प्रतिशत है। लगातार पिछले 8 दिनों से पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम और 92 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

भारत के कोविड-19 टीकाकरण प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में कल 1.13 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन लगाई गई। ये उपलब्धि पिछले 11 दिनों में तीसरी बार हासिल की गई। पिछले 24 घंटों में 1,13,53,571 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 69.90 करोड़ (69,90,62,776) के संचयी आंकड़े को पार कर लिया है। इन उपलब्धि को 72,26,439 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

9 hours ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

9 hours ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

1 day ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

1 day ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

1 day ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

This website uses cookies.