Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में कोविड के 28,591 नए मामले दर्ज जबकि 34,848 मरीज स्वस्थ हुए, कोविड टीकाकरण 73.82 करोड़ से अधिक हुआ

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 77 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 28,591 नए मामले सामने आए। वर्तमान में सक्रिय मामले 3,84,921 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.16% हैं। पिछले 24 घंटों में 34,848 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,24,09,345 हो गई है। परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.51% है।

देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,30,125 जाँच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 54.18 करोड़ (54,18,05,829) जाँच की गई हैं। देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 79 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 2.17 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.87 प्रतिशत है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर लगातार पिछले 13 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और 96 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

पिछले 24 घंटों में 72,86,883 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 73.82 करोड़ (73,82,07,378) से अधिक हो गया। इन उपलब्धि को 75,25,766 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

4 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

6 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

8 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

8 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.