भारत में पिछले 24 घंटों में 25,072 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों के तेजी से स्वस्थ होने और नए रोगियों की संख्या में कमी ने सक्रिय मामलों को 3,33,924 तक कम कर दिया है जो कि 155 दिनों में सबसे न्यूनतम है। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों का केवल 1.03 प्रतिशत हैं, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में 44,157 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,16,80,626 हो गई है। स्वस्थ होने की दर 97.63 प्रतिशत पर पहुंची गई है, जो मार्च 2020 के बाद से अपने उच्च्तम स्तर पर है।
कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा आज सुबह आठ बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 58.25 करोड़ (58,25,49,595) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 64,69,22 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।
देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 12,95,160 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 50.75 करोड़ से अधिक (50,75,51,399) जांच की जा चुकी हैं। वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.91 प्रतिशत से नीचे, पिछले 59 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 1.94 प्रतिशत है। पिछले 28 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे और लगातार 77 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment