Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में कोविड के नए 41,506 मामले दर्ज, भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 37.60 करोड़ से अधिक हुआ

भारत का समग्र टीकाकरण कवरेज 37.60 करोड़ से अधिक हुआ। आज शाम 7 बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, 48,33,797 सत्रों के माध्यम से कुल 37,60,32,586 टीके की खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 37,23,367 खुराकें दी गई। कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू हुआ। केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 41,506 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए। लगातार चौदह दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केन्द्र और राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। भारत में आज सक्रिय मामलों की संख्या 4,54,118 हैं और सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का सिर्फ 1.47 प्रतिशत हैं। इस महामारी की शुरुआत के बाद से संक्रमित लोगों में से 2,99,75,064 लोग पहले ही कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 41,526 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इससे मरीजों के ठीक होने की दर 97.20 प्रतिशत हो गई है जिसमें निरंतर बढ़ोतरी का रुझान दिख रहा है।

देशभर में जांच की क्षमता को बढ़ाने के साथ, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 18,43,500 जांचें की गई। कुल मिलाकर, भारत में अब तक 43 करोड़ से अधिक (43,08,85,470) जांचें की गई हैं। जहां एक ओर देशभर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, वहीं साप्ताहिक केस पॉजिटिविटी दर में निरंतर कमी देखी जा रही है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.32 प्रतिशत है जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.25 प्रतिशत है। लगातार 20 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और लगातार 34 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

NCB ने मुंबई में बड़े कोकीन सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर 349 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन जब्त की

संगठित नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB)… Read More

7 hours ago

भारत-तंजानिया व्यापार में निरंतर वृद्धि, 9 बिलियन डॉलर के पार

भारत-तंजानिया संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) का 5वां सत्र 29-30 अप्रैल 2026 को तंजानिया के दार… Read More

7 hours ago

नोएडा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे ने 15 जून से हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उडान परिचालन की शुरुआत करने की घोषणा की

नोएडा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे ने 15 जून 2026 से हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उडान परिचालन… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने लद्दाख में विभिन्न डेयरी अवसंरचना एवं सहकारी पहलों का शिलान्यास और उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज लद्दाख के लेह में केन्द्रशासित प्रदेश के लिए… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.