पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 70,46,805 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 135.99 करोड़ (1,35,99,96,267) के पार पहुंच गया। इसे 1,42,79,769 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।
पिछले 24 घंटों में 7,886 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,41,62,765 है। परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.38 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अपने उच्चतम स्तर पर है। पिछले 50 दिनों से 15 हजार से कम दैनिक मामले आने का रुझान लगातार बना हुआ है। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है। पिछले 24 घंटों में कुल 7,447 नये मामले दर्ज किये गये। इस समय सक्रिय केसलोड 86,415 है। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजीटिव मामलों का 0.25 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अपने न्यूनतम स्तर पर हैं।
देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 12,59,952 जांचें की गईं। समग्र रूप से भारत में अब तक 66.15 करोड़ से अधिक (66,15,07,694) जांचें की गईं हैं। एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर इस समय 0.63 प्रतिशत है, जो पिछले 33 दिनों से एक प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजीटिविटी दर 0.59 प्रतिशत दर्ज की गई है। वह भी पिछले 74 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और लगातार 109 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment