Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7,145 नये मामले दर्ज, कोविड-19 टीकाकरण की कुल कवरेज 136.66 करोड़ के पार

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 62,06,244 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 136.66 करोड़ (1,36,66,05,173) के पार पहुंच गया। इसे 1,43,67,288 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

पिछले 24 घंटों में 8,706 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,41,71,471 है। परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.38 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अपने उच्चतम स्तर पर है। पिछले 51 दिनों से 15 हजार से कम दैनिक मामले आने का रुझान लगातार बना हुआ है। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है। पिछले 24 घंटों में कुल 7,145 नये मामले दर्ज किये गये। इस समय सक्रिय केसलोड 84,565 है। यह 569 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजीटिव मामलों का 0.24 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अपने न्यूनतम स्तर पर हैं।

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 12,45,402 जांचें की गईं। समग्र रूप से भारत में अब तक 66.28 करोड़ से अधिक (66,28,97,388) जांचें की गईं हैं। एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 0.62 प्रतिशत है, जो पिछले 34 दिनों से एक प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.57 प्रतिशत दर्ज की गई है। वह भी पिछले 75 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और लगातार 110 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

7 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

5 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

5 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

5 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.