Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,570 नए मामले दर्ज, कोविड टीकाकरण कवरेज 76.57 करोड़ से अधिक

कोविड-19 अपडेट

पिछले लगातार 81 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 30,570 नए मामले सामने आए। वर्तमान में सक्रिय मामले 3,42,923 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.03% हैं। पिछले 24 घंटों में 38,303 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,25,60,474 हो गई है। परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.64% है।

पिछले 24 घंटों में 64,51,423 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 76.57 करोड़ (76,57,17,137) से अधिक हो गया। इन उपलब्धि को 77,22,914 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

भारत में कोविड-19 की कुल टीकाकरण कवरेज 76.57 करोड़ से अधिक

देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,79,761 जाँच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 54.77 करोड़ (54,77,01,729) जाँच की गई हैं। पिछले 83 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 1.93 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.94 प्रतिशत है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर लगातार पिछले 17 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और 100 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

15 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.