Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 25,404 नए मामले दर्ज जबकि 37,127 मरीज ठीक हुए, कोविड टीकाकरण कवरेज 75 करोड़ से अधिक

पिछले 24 घंटों में 37,127 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,24,84,159 हो गई है। परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.58% है। पिछले लगातार 79 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 25,404 नए मामले सामने आए। वर्तमान में सक्रिय मामले 3,62,207 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.09% हैं।

पिछले 24 घंटों में 78,66,950 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 75.22 करोड़ (75,22,38,324) से अधिक हो गया। इन उपलब्धि को 76,12,687 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,30,891 जाँच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 54.44 करोड़ (54,44,44,967) जाँच की गई हैं। पिछले 81 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 2.07 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.78 प्रतिशत है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर लगातार पिछले 15 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और 98 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.