Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 24,354 नये मामले दर्ज, कोविड टीकाकरण का कुल कवरेज 89.74 करोड़ के पार

पिछले 24 घंटों में 25,455 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,30,68,599 है। परिणामस्वरूप भारत का रिकवरी दर इस समय 97.86 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से उच्चतम दर है। लगातार 97 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है। पिछले 24 घंटों में कुल 24,354 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। इस समय सक्रिय केसलोड 2,73,889 है, जो 97 दिनों में न्यूनतम हैं। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजीटिव मामलों का इस समय 0.81 प्रतिशत हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 69,33,838 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 89.74 करोड़ (89,74,81,554) के पार पहुंच गया। इसे 87,06,441 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 14,29,258 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 57.19 करोड़ से अधिक (57,19,94,990) जांचें की गईं हैं। साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर इस समय 1.68 प्रतिशत है, जो पिछले 99 दिनों में तीन प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजीटिविटी दर 1.70 प्रतिशत है। वह भी पिछले 33 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 116 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.