पिछले 24 घंटों में 19,582 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,34,39,331 है। भारत की रिकवरी दर इस समय 98.12 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर है। लगातार 113 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है। पिछले 24 घंटों में कुल 13,596 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये, जो 230 दिनों में न्यूनतम स्तर पर हैं। इस समय सक्रिय केसलोड दो लाख के आंकड़े के नीचे पहुंच गया है। वह वर्तमान में 1,89,694 है, जो 221 में दिनों में अपने न्यूनतम स्तर पर है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजीटिव मामलों का इस समय 0.56 प्रतिशत हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 12,05,162 लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 97.79 करोड़ (97,79,47,783) के पार पहुंच गया। इसे 96,88,300 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।
देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 9,89,493 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 59.19 करोड़ से अधिक (59,19,24,874) जांचें की गईं हैं। एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर इस समय 1.37 प्रतिशत है, जो पिछले 115 दिनों में तीन प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजीटिविटी दर 1.37 प्रतिशत है। वह भी पिछले 49 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 132 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment