आज प्रात: 7 बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 57,05,039 कोविड रोधी टीके लगाने के साथ ही देश की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज बढ़कर 138.96 करोड़ (1,38,95,90,670) से अधिक हो गई। यह उपलब्धि 1,47,11,227 सत्रों के माध्यम से अर्जित की गई है।
पिछले 24 घंटों में 6,906 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी हुई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,42,01,966 है। इसके परिणामस्वरूप भारत में रिकवरी दर 98.40 प्रतिशत हो गई है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। पिछले 55 दिनों से लगातार 15 हजार से कम दैनिक मामलों का पता चला है। यह केन्द्र और राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के संयुक्त एवं लगातार प्रयासों का परिणाम है। पिछले 24 घंटों के दौरान 6,317 नये मामले सामने आये हैं। देश में सक्रिय मामलों की मौजूदा संख्या 78,190 है, जो 575 दिनों में सबसे कम हैं। सक्रिय मामले देश के कुल संक्रमित मामलों के केवल 0.22 प्रतिशत हैं, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम हैं।
देश में कोविड जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 12,29,512 जांच की गईं। देश में अब तक 66.73 करोड़ से अधिक (66,73,56,171) नमूनों की जांच की गई है। देश में जांच क्षमता बढ़ाई गई है और साप्ताहिक संक्रमण दर अब 0.58 प्रतिशत है, जो पिछले 38 दिनों से एक प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक संक्रमण दर 0.51 प्रतिशत है, जो पिछले 79 दिनों से दो प्रतिशत से कम और 114 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment