Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के 41,383 नए मामलों का पता चला जबकि 38,652 मरीज ठीक हुए, रिकवरी दर 97.35 प्रतिशत

भारत का कोविड-19 टीकाकरण आंकड़ा 41.78 करोड़ को पार कर गया। आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 51,60,995 सत्रों के माध्यम से कुल मिलाकर 41,78,51,151 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 22,77,679 वैक्सीन की डोज दी गई हैं।

कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू हुआ है। केन्द्र सरकार टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण के दायरे का भी विस्तार कर रही है। कोविड महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक संक्रमित हुए कुल लोगों में से 3,04,29,339 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 38,652 मरीज ठीक हुए हैं। इससे कुल रिकवरी दर 97.35 प्रतिशत हो गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 41,383 दैनिक नए मामलों का पता चला है। पिछले 25 दिनों से दैनिक नए मामलों की संख्या लगातार 50,000 हजार से कम चल रही है। ऐसा केन्द्र और राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के सतत और सामूहिक प्रयासों के कारण हुआ है। आज भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 4,09,394 चल रही है और देश के कुल संक्रमित मामलों में सक्रिय मामलों का योगदान केवल 1.31 प्रतिशत है।

पूरे देश में परीक्षण क्षमता में काफी बढ़ोत्तरी होने से पिछले 24 घंटों के दौरान कुल मिलाकर 17,18,439 कोविड के जांच परीक्षण किए गए। अभी तक देश में कुल मिलाकर 45.09 करोड़ (45,09,11,712) से अधिक परीक्षण किए जा चुके हैं। एक ओर देश में परीक्षण क्षमता में बढ़ोत्तरी हुई है वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर वर्तमान में 2.12 प्रतिशत और आज दैनिक संक्रमण दर 2.41 प्रतिशत है। पिछले 31 दिनों से दैनिक संक्रमण दर लगातार 3 प्रतिशत से कम चल रही है और यह 45 दिनों लगातार 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

14 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

16 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

18 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

18 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.