भारत में दैनिक नये मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 1,34,154 नये मामले दर्ज किए गए। लगातार सातवें दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या दो लाख से कम दर्ज की गयी। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों के सहयोग से किए जा रहे प्रयासों का नतीजा है।
भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 17,13,413 हो गयी। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 80,232 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 6.02 प्रतिशत है। साथ ही लगातार 21वें दिन भारत में बीमारी से उबरने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 2,11,499 लोग उबरे हैं। पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से 77,345 ज्यादा लोग उबरे हैं।
भारत में महामारी शुरू होने के बाद से कुल 2,63,90,584 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 2,11,499 लोग उबरे हैं। बीमारी से उबरने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 92.79 प्रतिशत हो गयी है।
भारत में पिछले 24 घंटे में कुल 21,59,873 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुई जांच की कुल संख्या 35.3 करोड़ से ज्यादा (35,37,82,648) है। जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 7.66 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर आज 6.21 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 10 दिनों से 10 प्रतिशत से कम बना हुआ है।

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More
IND A vs AFG A: भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच रोमांचक मुकाबला, फाइनल… Read More
Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च: बिना स्क्रीन वाला स्मार्ट फिटनेस बैंड, एथलीट्स के लिए खास… Read More
आरोन हार्डी ने मचाया धमाल! PSL फाइनल में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को मिला नया स्टार… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment