भारत में दैनिक नये मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 1.32 लाख नये मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की संख्या 1,32,788 थी। लगातार छठे दिन कोविड-19 के नये मामलों की संख्या दो लाख से कम दर्ज की गयी।
भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 17,93,645 हो गयी। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 1,01,875 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 6.34 प्रतिशत है। साथ ही लगातार 20वें दिन भारत में बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 2,31,456 लोग स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से 98,668 ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं।
भारत में महामारी शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,61,79,085 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 2,31,456 लोग स्वस्थ हैं। बीमारी से उबरने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 92.48 प्रतिशत हो गयी है। भारत में पिछले 24 घंटे में कुल 20,19,773 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 35 करोड़ से ज्यादा (35,00,57,330) है। जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 8.21 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर आज 6.57 प्रतिशत हो गया। यह लगातार नौ दिनों से 10 प्रतिशत से कम बना हुआ है।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत आज देश में कोविड-19 के टीके की दी जा चुकी खुराक की संख्या 21.85 करोड़ से ज्यादा गयी। अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 30,91,543 सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 21,85,46,667 खुराक दी जा चुकी हैं।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment