Categories: News-Headlines

पिछले पांच वर्षों के दौरान देश के रक्षा निर्यात में 334 प्रतिशत की बढोतरी हुई: राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान देश के रक्षा निर्यात में 334 प्रतिशत की बढोतरी हुई है और 75 से अधिक देशों को निर्यात किया जा रहा है। आज नई दिल्‍ली में डिफेंस एक्‍सपो 2022 पर राजदूतों की एक गोल मेज सभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि भारत का निर्यात प्रदर्शन गुणवत्‍ता और प्रतिस्‍पर्धा का एक मजबूत संकेत है। उन्‍होंने कहा कि सरकार रक्षा आधुनिकीकरण और क्षमताओं के विकास का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

रक्षामंत्री ने कहा कि देश ने 2021-22 के वार्षिक बजट में पिछले वर्ष की तुलना में 18 दशमलव सात-पांच प्रतिशत की वृद्धि की है। यह पिछले 15 वर्षों के दौरान सबसे अधिक की गई बढोतरी है। श्री सिंह ने कहा कि सरकार सशस्‍त्र बलों, गुणवत्‍तायुक्‍त उत्‍पादन, किफायती रक्षा प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए कई पहल की हैं।

रक्षामंत्री ने कहा कि डिफेंस एक्‍सपो-2022 का उद्देश्‍य प्रदर्शनी देखने वालों, विदेशी और भारतीय मूल के उपकरण निर्माताओं को अधिक से अधिक आकर्षित करना है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय एयरो स्‍पेस और रक्षा विनिर्माण क्षेत्र आज नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

5 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

5 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.