Categories: STATE NEWS

पावरग्रिड भारत में अपने सभी प्रतिष्ठानों में अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए टीकाकरण शिविर आयोजित किया

पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पॉवरग्रिड) भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के तहत एक महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (पीएसयू) है। मौजूदा महामारी के दौरान टीकाकरण जीवन बचाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण हथियार के रूप में सामने आया है। इसी क्रम में, पावरग्रिड भारत में अपने सभी प्रतिष्ठानों में अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए टीकाकरण शिविर आयोजित कर रहा है। ये टीकाकरण अभियान अपने कर्मचारियों, उनके परिवारों और अन्य लाभार्थियों जैसे; वृद्ध कर्मचारियों, उनके परिवारों, संविदा श्रमिकों आदि को कोविड-19 महामारी से बचाने के लिए सुरक्षा कवच का काम कर रहा है।

इन टीकाकरण शिविरों को जारी रखते हुए, पावरग्रिड ने पश्चिमी क्षेत्र – II के भुज-II उप-स्टेशन (गुजरात) में एक ऐसा शिविर आयोजित किया है। इस शिविर में लगभग 244 व्यक्तियों (पावरग्रिड कर्मचारी/केईसी कर्मचारी/ट्रांसरेल कर्मचारी/संविदा श्रमिक आदि) का टीकाकरण किया गया।

ऐसा ही एक अन्य शिविर 2 जून 2021 को शिक्रापुर (पुणे-महाराष्ट्र) में आयोजित किया गया था। पावरग्रिड के शिक्रापुर कार्यालय में आयोजित इस शिविर में लगभग 140 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। पश्चिमी क्षेत्र- I के विभिन्न अन्य सब-स्टेशनों पर भी टीकाकरण अभियान चलाए गए है। पूर्वी क्षेत्र-I के तहत सीतामढ़ी सब-स्टेशन (बिहार) में भी एक टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ लगभग 71 व्यक्तियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया।

आगरा सब-स्टेशन (उत्तर प्रदेश) ने कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए उत्तरी क्षेत्र – III के तहत अपनी आवासीय कॉलोनी में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। इस टीकाकरण शिविर में सभी व्यक्तियों का नि:शुल्क टीकाकरण किया गया। आगरा सब-स्टेशन 5 जून 2021 को एक और टीकाकरण शिविर का आयोजन करेगा, जिसमें उन सभी बाकी व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा, जिन्हें परिसर में टीका लगाया जा सकता है। इस टीकाकरण शिविर से आगरा सब-स्टेशन अपने कर्मचारियों, संविदा कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों का पूर्ण टीकाकरण हासिल कर पाएगा। देशभर में पावरग्रिड के सभी प्रतिष्ठानों में टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ये टीकाकरण अभियान राष्ट्रीय मिशन के हिस्से के रूप में आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

12 hours ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

16 hours ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

3 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

3 days ago

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More

4 days ago

This website uses cookies.