Categories: News-Headlines

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान अविश्वास प्रस्ताव पर हार के बाद सत्ता से बेदखल किए गए

पाकिस्तान में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हुए मतदान में हार के बाद इमरान खान प्रधानमंत्री पद से हटा दिये गए हैं। 342 सदस्यों की नेशनल असेम्बली में प्रस्ताव के पक्ष में 174 वोट पड़े।

मतदान शुरू होने से कुछ ही क्षण पहले नेशनल असेम्बली के स्पीकर असद कैसर और डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी ने इस्तीफा दे दिया। मतदान के दौरान सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीके इंसाफ पार्टी के सदस्य उपस्थित नहीं थे।

नैशनल असेंबली की कार्यवाही के संचालन के लिये स्पीकर का दायित्व संभाल रहे पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के अय्याज सादिक़ ने इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बहुमत से पारित किए जाने की घोषणा की।

मतदान आधी रात के करीब हो पाया। इससे पहले सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। परिणामों की घोषणा के बाद अय्याज सादिक ने संयुक्त विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार शाहबाज शरीफ को सदन को संबोधित करने का मौका दिया।

इमरान खान पाकिस्तान के इतिहास में ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्हें अविश्वास प्रस्ताव से पद से हटाया गया है। खबरों के अनुसार नए प्रधानमंत्री का फैसला आज हो सकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.