Categories: News-Headlines

पाकिस्‍तान में पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी प्रमुख इमरान खान के आवास को पुलिस ने एक बार फिर घेरा

पाकिस्‍तान में पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी प्रमुख इमरान खान के जमान पार्क स्थित आवास को पुलिस ने एक बार फिर से घेर लिया है। पंजाब की प्रांतीय सरकार ने इमरान खान के घर में पनाह लिये संदिग्‍धों को आज दिन के दो बजे तक सौंपने की समय सीमा दी थी। ऐसा न होने पर पुलिस ने इमरान खान के निवास के आसपास घेराबंदी कर ली। पुलिस का दावा है कि नौ मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हिंसक प्रदर्शनों में शामिल तीस से चालीस लोग कथित रूप से उनके घर में छिपे हुए हैं। पुलिस का यह भी कहना है कि उसने आठ संदिग्‍धों को आज तब गिरफ्तार किया जब वे इमरान खान के घर से भागने की कोशिश कर रहे थे।

पिछले सप्‍ताह इमरान खान की भ्रष्‍टाचार मामले में अदालत में गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने सार्वजनिक सम्‍पत्ति और सैन्‍य प्रतिष्‍ठानों पर हमले किये थे। इन झडपों में कम से कम दस लोग मारे गये थे। पाकिस्‍तान की सुप्रीम कोर्ट द्वारा इमरान खान को रिहा करने के आदेश के बाद हिंसा रूकी थी। इमरान खान ने पुलिस की घेराबंदी के बाद ट्वीट कर कहा है कि उन्‍हें फिर से गिरफ्तार किया जा सकता है। पंजाब की प्रांतीय सरकार के प्रवक्‍ता आमिर मीर ने कहा है कि झडपों में संलिप्‍त तीन हजार चार सौ संदिग्‍धों को‍ गिरफ्तार किया जा चुका है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.