Categories: News-Headlines

पाकिस्‍तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद बलूचिस्‍तान में प्रदर्शनकारियों और सेना के बीच झडपों में एक व्‍यक्ति की मौत और पांच घायल

पाकिस्‍तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद बलूचिस्‍तान सूबे की राजधानी क्‍वेटा में प्रदर्शनकारियों और सेना के बीच झडपों में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। कराची, पेशावर, रावलपिंडी और लाहौर में भी हिंसा हुई और लगभग पन्‍द्रह लोग घायल हुए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इमरान खान के चार हजार से भी अधिक समर्थकों ने लाहौर में सेना के शीर्ष कमांडर के सरकारी आवास पर हमला किया और तोड़फोड़ की। बाद में प्रदर्शनकारियों ने धरना भी दिया। उग्र भीड़ ने रावलपिंडी के गैरिसन शहर में सेना मुख्‍यालय पर हमला किया और मुख्‍य द्वार तोड़ दिया। सेना ने संयम बरता और कोई कार्रवाई नहीं की।

इमरान खान को अलकादिर ट्रस्‍ट मामले में कल इस्‍लामाबाद हाईकोर्ट परिसर से गिरफ्तार कर पाकिस्‍तानी रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था। उनकी पार्टी पाकिस्‍तान तहरीक –ए- इंसाफ के कार्यकर्ता देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रावलपिंडी और इस्‍लामाबाद के अनेक स्‍थानों पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। पेशावर में धारा-144 लगा दी गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.