Categories: News-Headlines

पाकिस्तान में अगस्त में 59 आतंकवादी हमले हुए, जिनमें 84 लोगों की जान गई

पाकिस्तान में आतंकी हमलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। अगस्त 2024 में कुल 59 आंतकी हमले हुए जिनमें 84 लोगों की जान चली गई जबकि इससे पिछले माह यानी जुलाई में ऐसे 38 हमले हुए थे।

इस्लामाबाद स्थित थिंक-टैंक ‘पाक इंस्टीट्यूट फॉर पीस स्टडीज’ (पीआईपीएस) के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में हुए 59 हमलों के साथ 2024 में कुल हमलों की संख्या 325 हो गई है। अखबार ‘द डॉन’ की खबर में दिए गए पीआईपीएस के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा 29 आंतकी हमले खैबर पख्तूनख्वा में हुए, इसके बाद बलूचिस्तान में 28 और पंजाब में दो हमले हुए जिनमें 84 लोगों को जान गंवानी पड़ी और 166 अन्य घायल हुए।

पीआईपीएस के आंकड़ों से पता चलता है कि 2006 से अब तक 17,846 आतंकी हमले हुए जिनमें 24,373 लोगों की जान चली गई जबकि 48,085 अन्य घायल हुए। इस बीच, सुरक्षा बलों और पुलिस के आतंकवाद रोधी विभागों (सीटीडी) ने अगस्त में देश में 12 आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए, जबकि इससे पहले पिछले माह यानी जुलाई 11 अभियान चलाए गए थे। इन अभियानों में 88 आतंकवादियों को मार गिराया गया और 15 सैन्यकर्मी तथा तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इन 12 अभियानों में से आठ खैबर पख्तूनख्वा और चार अन्य बलूचिस्तान में चलाए गए।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.