Categories: News-Headlines

पाकिस्तान ने लगभग दस लाख अफगान शरणार्थियों को वापस भेजने के लिए प्रत्यावर्तन अभियान के दूसरे चरण की तैयारी शुरू की

पाकिस्तान ने लगभग दस लाख अफगान शरणार्थियों को वापस अफगानिस्तान भेजने के लिए अपने प्रत्यावर्तन अभियान के दूसरे चरण को शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार ने जिला अधिकारियों और पुलिस को देश भर में अफगान नागरिकों के ठिकानों का पता लगाने के आदेश दिए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि अफगान नागरिक कार्ड (एसीसी) धारकों का पता लगाने में तेजी लाने के निर्देश जारी किए गए हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त के अनुसार, पाकिस्तान में 20 लाख से अधिक अफगान शरणार्थी हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.