पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमराम खान पर आतंकवाद रोधी अधिनियम के अंतर्गत आरोप दर्ज किया गया है। उनपर इस्लामाबाद में एक रैली को संबोधित करते समय एक न्यायाधीश और दो वरिष्ठ अधिकारियों को धमकी देने का आरोप है।
पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा कि सरकार इमरान खान पर राजधानी इस्लामाबाद में शनिवार रात दिये गए भडकाऊ भाषण को लेकर मुकदमा दर्ज करने पर विचार कर रही है। शनिवार को इमरान खान ने अपने चीफ ऑफ स्टाफ डॉक्टर शहबाज गिल की गिरफ्तारी और पुलिस हिरासत में कथित यातना के विरूद्ध इस्लामाबाद में अपने समर्थकों की रैली की। पुलिस और सरकार ने आरोपों का खंडन किया है। इस्लामाबाद पुलिस ने रैली में ड्यूटी पर तैनात मैजिस्ट्रेट की शिकायत पर इमरान खान के विरूद्ध आतंकरोधी अधिनियम की धारा-7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।
इससे एक दिन पहले ही पाकिस्तान की मीडिया ने इमरान खान के भाषण के सीधे प्रसारण पर पाबंदी लगा दी थी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment