पाकिस्तान की विशेष अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गोपनीय दस्तावेज मामले में न्यायिक हिरासत की अवधि 13 सितंबर तक बढ़ा दी है। यह निर्देश इस्लामाबाद उच्च न्यायालय द्वारा तोशाखाना मामले में उनकी तीन साल की जेल की सजा को निलंबित करने के एक दिन बाद आया है। यह मामला गुप्त राजनयिक दस्तावेज़ से संबंधित है जो कथित तौर पर इमरान खान के पास से गायब हो गया था। उनकी पार्टी का आरोप है कि इसमें इमरान खान को सत्ता से बेदखल करने की अमरीका की ओर से कथित धमकी दी गई थी।
इस बीच, एक विशेष अदालत ने आज पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरेशी को इस मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पूर्व विदेश मंत्री को इस महीने की शुरुआत में संघीय जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। सरकारी गोपनीयता अधिनियम के तहत मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत की स्थापना की गई है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment