Categories: News-Headlines

पाकिस्तान की एक अदालत ने तोषाखाना भ्रष्टाचार मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को दोषी ठहराया

पाकिस्तान की एक अदालत ने तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में आज पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को दोषी ठहराया। इमरान को अर्धसैनिक रेंजरों ने कल इस्लामाबाद उच्च न्यायालय परिसर से गिरफ्तार किया था। पिछले साल अगस्त में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की गठबंधन सरकार ने इमरान खान के खिलाफ मामला दायर किया था। इमरान पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने उपहारों और उनकी अवैध बिक्री से हुई आय के बारे में जानकारी नहीं दी थी। न्‍यायालय ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो को 8 दिन की हिरासत में भेज दिया।

इस बीच क्वेटा, कराची, पेशावर, रावलपिंडी और लाहौर सहित पाकिस्तान के कई शहरों में इमरान खान की गिरफ्तारी के विरोध में हिंसक प्रदर्शन तेज हो गया है। क्वेटा में प्रदर्शनकारियों और सेना के बीच संघर्ष में दो लोग मारे गए और पांच घायल हो गए। वहीं कराची, पेशावर, रावलपिंडी और लाहौर और इस्लामाबाद हिंसा में लगभग 15 लोग घायल हुए। इमरान खान के समर्थकों ने इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आधिकारिक आवास और लाहौर में एक शीर्ष क्षेत्रीय कमांडर के आवास पर हमला किया और उसमें आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना मुख्यालय का मुख्य द्वार भी तोड़ दिया।

अमरीका और कनाडा सहित कई देशों ने हिंसा के बीच अपने नागरिकों और राजनयिक कर्मचारियों के लिए यात्रा परामर्श जारी किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

20 hours ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

23 hours ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

3 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

3 days ago

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More

4 days ago

This website uses cookies.