पांचवें खेलो इंडिया युवा खेल-2022 मध्य प्रदेश में अगले वर्ष 31 जनवरी से 11 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे। यह घोषणा कल नई दिल्ली में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में की। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया युवा खेल प्रतिस्पर्धाएं आठ स्थानों पर आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न खेलों में साढे आठ हजार से अधिक एथलीटों और खिलाडि़यों के भाग लेने की सम्भावना है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि ये खेल वर्ष 2016 में शुरू किए गए थे, जो देश के युवाओं को खेलों में अपनी प्रतिभा और कौशल प्रदर्शित करने का कारगर मंच उपलब्ध कराते हैं। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है और मुख्यमंत्री ने राज्य में खेलों के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार किया है।
देश में एक ऐसी पहचान बनी, एक ऐसा प्लेटफॉर्म बना जहां युवा प्रतिभाशाली खिलाडियों को अपना प्रदर्शन करने का, प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिला और इस प्लेटफॉर्म से बहुत सारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले भी और मैडल जीते भी। 2016 से लेकर 2022 तक जहां दो हजार खिलाड़ियों से आठ हजार पांच सौ खिलाड़ी व एथलीट तक भागीदारी तक पहुंचे। अब पांचवां खेलो इंडिया यूथ गेम का आयोजन मध्यप्रदेश में होने वाला है।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment