पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के प्रमुख जहाज आईएनएस तीर ने 26 फरवरी से 08 मार्च 2024 तक सेशेल्स के पोर्टविक्टोरिया में आयोजित अभ्यास कटलैसएक्सप्रेस – 24 (सीई – 24) में भाग लिया। इस अभ्यास का उद्घाटन सेशेल्स के राष्ट्रपति ने भारत, अमेरिका और अफ्रीकी देशों के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया। भारतीय नौसेनाकटलैसएक्सप्रेस के हिस्से के रूप में 16 मित्रवत देशों के प्रतिभागियों के साथ सक्रियता के साथ जुड़ रही है। समुद्री निषेधाज्ञा संचालन, विजिट बोर्ड खोज और जब्ती प्रक्रियाओं तथा गोताखोरी संचालन के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक पहलुओं पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। समुद्री चरण के दौरान, भारतीय पोत की वीबीएसएस टीम सेशेल्सतटरक्षक बल (एससीजी) के जहाज एलईविजिलेंट पर पहुंची और बोर्डिंगऑपरेशन की गतिविधियों का प्रदर्शन किया। भारतीय गोताखोरों ने अमेरिका तथा सेशेल्स के गोताखोरों के साथ सप्ताह भर के कठोर प्रशिक्षण के बाद संयुक्त गोताखोरी अभियान संचालित किया। जहाज ने अमेरिकी नौसेना के छठे बेड़े के उप कमांडर रियर एडमिरल केल्विनएमफोस्टर की मेजबानी की, जिन्होंने भारतीय नौसेना द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए समुद्री सहयोग और समुद्री क्षेत्र में साझा प्रतिबद्धता के महत्व पर अपने विचार साझा किए। इस अभ्यास का समापन 08 मार्च 2024 को सेशेल्स रक्षा अकादमी, इलेपर्सिवरेंस में आयोजित अंतिम समारोह में हुआ। भारतीय नौसेना साल 2019 से इस अभ्यास में भाग ले रही है।
इससे पहले आईएनएस तीर ने 01 से 03 मार्च 2024 तक सेशेल्स तट रक्षक के साथ संयुक्त ईईजेड निगरानी अभियान में भाग लिया था। सेशेल्स में आईएनएस तीर के प्रवास के दौरान, लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती के हिस्से के रूप में, सेशेल्स रक्षा बलों के साथ पेशेवर आदान-प्रदान, क्रॉसडेक दौरे और मैत्रीपूर्ण खेल आयोजन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारतीय नौसेना के बैंड ने पोर्टविक्टोरिया में राष्ट्रीय संग्रहालय पर प्रदर्शन किया और वहां बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा, एक परोपकारी कार्यक्रम भी शुरू किया गया है, जिसके तहत बुजुर्गों के लिए खाने-पीने की चीजें और अन्य सामान दान किए गए।
पोर्टकॉल के दौरान, वरिष्ठ अधिकारी, पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन, कैप्टन अंशुल किशोर ने नामित मंत्री सिल्वेस्ट्रेराडेगोंडे, सेशेल्स के विदेश मामलों और पर्यटन मंत्री, ब्रिगेडियरमाइकलरोसेट, रक्षा बलों के प्रमुख – सेशेल्स रक्षा बल और सेशेल्स में भारत के उच्चायुक्त कार्तिक पांडे से शिष्टाचार मुलाकात की। सद्भावना के प्रतीक और सहयोग के रूप में भारत के युद्धपोत ने क्षमता निर्माण के लिए एससीजी जहाजों एवं विमानों के लिए उपकरण व घटक सौंपे।
सेशेल्स में आईएनएस तीर की मौजूदा तैनाती और अभ्यास कटलैसएक्सप्रेस में भागीदारी संयुक्त प्रशिक्षण एवं सहभागिता को बढ़ावा देने तथा मित्रता के सेतु के निर्माण की दिशा में भारतीय नौसेना व क्षेत्रीय नौसेनाओं के बीच घनिष्ठ संबंधों को उजागर करती है।
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment